
नई दिल्ली।अगर आप चाहते है कि आपको गार्डन में हमेशा रंग-विरंगे पौधे से चमकती हो तो आप अपने बालकनी में रंगीन खूबसूरत दिखने वाले फूलों को लगा सकते है। तो रंगीन पत्तियों वाले पौधे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये पौधे सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि लाल, पीले, बैंगनी और बहुरंगी पत्तों के जरिए आपकी बालकनी को नेचुरल लुक देंगे।
5 रंगीन पत्तियों वाले पौधों लगाएं
खास बात ये है कि ये पौधे कम देखभाल में भी लंबे समय तक सुंदर बने रहते हैं, और फूलों की तरह जल्दी मुरझाते नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही 5 रंगीन पत्तियों वाले खास पौधों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपनी बालकनी को बिना फूलों के भी सजा सकते हैं।
रंगीन पत्तियों वाला पौधे लगाएं
गुलाबी, हरा, सफेद और लाल कॉम्बिनेशन वाला कैलेडियम प्लांट देखने में काफी खूबसूरत होता है। गुलाबी हरी पत्तियां किसी फूल जितनी ही खूबसूरत दिखती हैं। ये कलरफुल पौधा बालकनी में बहुत अट्रैक्टिव दिखेगा। साथ ही हल्की धूप में अच्छे से ग्रो करेगा।
ये सभी प्लांट गार्डन की शोभा को बढ़ाते है
बैंगनी, गुलाबी, मैरून, ग्रीन मिक्स आदि रंगों की पत्तियों वाले प्लांट कोलियस काफी अट्रैक्टिव होते हैं। में इस पौधे को आप बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं। अपने पसंद के रंग का चुनाव करें और बालकनी को रंगीन बना दें। ये लो मेंटेनेंस प्लांट हैंगिंग पॉट या स्टैंड दोनों में सुंदर लगता है।