
श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्कॉस्ट शालीमार में आयोजित गोंगुल कृषि मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन, मछली पालन, डेयरी और जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं।
ड्राई फ्रूट्स की खेती को नुकसान होगा
उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ओपन ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस डील से सबसे ज्यादा नुकसान कश्मीर की खेती और ड्राई फ्रूट्स को होगा। उन्होंने किसानों को चेताया कि अमेरिका की क्वालिटी और तकनीक का मुकाबला करने के लिए नवाचार और आविष्कार की दिशा में कदम उठाना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कॉस्ट कश्मीर इस मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और किसानों को इसमें मदद मिल रही है।