
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के किसानों की आय निरंतर सशक्त हो रही है।आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से किसानों को अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ 'सुपरफूड' कहे जाने वाले ड्रैगन फ्रूट और फायदेमंद गेंदा फूली जैसी वैल्यूएडेड फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत अनुदान
राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना' के तहत गेंदा फूल और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर किसानों को आकर्षक अनुदान देने की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को नकदी फसलों से जोड़कर आय बढ़ाना है।
40 प्रतिशत अनुदान
गेंदा की खेती पर लागत का 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। इससे फूलों की खेती करने वाले किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा। राज्य सरकार की ओर से ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को ₹1.62 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर तक का भारी अनुदान दिया जा रहा है।