भोपाल।मध्य प्रदेश के देवास में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवास में गार्डन एसोशिएसन द्वारा जंगल थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में 1 हजार से ज्यादा खूबसूरत फूलों की प्रजाति देखने को मिल रही है।
अनेक प्रकार के फूलों का दीदार
देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में गार्डन्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुष्प मेले में इस वर्ष फूल-पौधों को उद्यान जैसा रूप देकर आकर्षक सजावट की गई है। जिससे पूरा परिसर रंगों और सुगंध से महक उठा। हर तरफ हरियाली के साथ-साथ सैकड़ों रंग के फूल देखने को मिले. मेले में दुर्लभ और आकर्षक फूलों की झलक देखने को मिल रही है।
पुष्प प्रदर्शनी में यह रहा आकर्षक
देवास में आयोजित फूलों में डेहलिया, पिटुनिया, पेंजी, डायन्थस, फ्लॉक्स, वर्बिना, सेवंती, झिनिया, इम्पेशन, बिगोनिया, क्रायसेंथेमम, साल्विया, केलेन्चो और पन्सेटिया देखने को मिल रही है। गुलाब के अनेक प्रकार के फूल प्रदर्शित किया गया है। जबकि एडेनियम और एन्थुरियम जैसे आकर्षक फूल भी दर्शकों को लुभा रहे है।