एक ही गांव के 20 किसान कर रहे है गुलाब, गेंदा समेत कई फूलों की खेती

    16-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ।कहते है अगर मन में कुछ करने की हौशला हो को असाधारण काम को भी साधारण बनाया जा सकता है। कुछ इसी तरह का मिशाल कायम किया है उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले केशहर से सटे तेजवापुर रहने वाले 20 किसानों ने फूलों की खेती शुरू की है। बता दें कि यह प्रगतिशिल किसान कम लागत में गुलाब व गेंदा की खेती कर रहे हैं। खेत में पौध लगाने के बाद किसान तीन से चार गुणा मुनाफा अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।

20 से ज्यादा किसान करते है फूलों की खेत


कृषि बाहुल्य बहराइच जिले में गन्ना, गेहूं व धान के साथ ही किसान फूलों की खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसका उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। शहर से सटे तेजवापुर में किसान तारिक, मुहम्मद शादिक, इशरार समेत 20 से अधिक किसानफूलों की खेती कर रहे हैं।

 इन फूलों की करता है खेती

इनमें गेंदा, गुलाब, ग्लैडियोलस एवं पालीहाउस में जरवेरा शामिल है। 80 हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती पड़ोस के जिलों में भी अपनी खुशबू बढ़ा रही है। जिले में उत्पादित किए जाने वाले फूलों की बिक्री जिले के साथ गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या एवं लखनऊ में की जाती है।