गुलाब के फूलों से भर जाएगा गमला, अपनाएं ये आसान टिप्स

    16-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली। अगर आप चाहते है तो की आपके गुलाब के पौधे फूलों से भर जाएं तो ये देसी तरीके को अपनाकर आप अपने गुलाब की पौधे तैयार कर सकते है। सही तरीके से गुलाब की पौधे की देखभाल किया जाए तो गुलाब के पौधे में बहुत ज्यादा फूल आएंगे और पौधे फूलों से लद जाएगा। गार्डनिग एक्सपर्ट के अनुसार गुलाब में ज्यादा और अच्छे फूल लाने का राज जैविक देखभाल में छिपा है। उनका कहना है कि घर पर मौजूद चीजों से ही पौधे को पूरा पोषण दिया जा सकता है।

समय से गुड़ाई करें

गुलाब के पौधे के पास आप समय से गुड़ाई करके मिट्टी में हवा का संचार कर सकते है। इसके जड़ों तक पानी व पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं। गुड़ाई के बाद गोबर की सड़ी खाद, वर्मीकम्पोस्ट, बोन मील और नीम खली मिलाएं।

पुरानी टहनियों को काटकर निकाल दें

हार्ड प्रूनिंग यानी पुरानी, सूखा और कमजोर टहनियों को काट देना बेहद जरूरी है। इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और उन्हीं पर सबसे ज्यादा फूल आते हैं। कीट से कैसे बचाएं नई ग्रोथ को कीट और फंगस से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए नीम तेल का घोल सबसे असरदार माना जाता है। एक लीटर पानी में 3 से 5 मिली नीम तेल मिलाकर हफ्ते में एक बार पत्तियों और टहनियों पर स्प्रे करें। इससे कीड़े भी नहीं लगेंगे और पौधा स्वस्थ रहेगा।

धूप कम मिलने पर पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं

गुलाब के पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। धूप कम मिलने पर पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और फूल आना बंद हो जाते हैं। साथ ही बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी से भी पौधा प्रभावित होता है।

लकड़ी की राख गुलाब पौधे के लिए फायदेमंद

बागवानी की जानकारों का मानना है कि नींबू से बना घरेलू घोल पौधे की ग्रोथ तेज करता है और फूलों की संख्या बढ़ाता है। इसके अलावा चायपत्ती, केले के छिलके, अंडे के छिलके, एप्सम सॉल्ट, सरसों की खली और लकड़ी की राख भी सर्दियों में गुलाब के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।