यह किसान अपने छत तैयार किया फलों और सब्जियों की बागवानी

    16-Feb-2026
Total Views |

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के मुंढाल बांडाहेड़ी के रहने वाले किसान रोहताश मुवाल ने अपनी छत पर 120 गमलों में जैविक सब्जियों और फल उगाकर शहरी खेती की अनूठी मिसाल पेश की है। पब्लिक हेल्थ विभाग में ड्राफ्टमैन पद से सेवानिवृत्त रोहताश मुवाल ने घर की छत को हरे-भरे किचन गार्डन में बदल दिया है जो क्षेत्र में प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

फलों के साथ  सब्जियों की बागवानी

कबाड़ के सामान से छोटे-बड़े कुल 120 गमले तैयार कर उनमें जैविक तरीके से सब्जियां और फल उगाए जा रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, किन्नू और नींबू के पौधे के साथ बैंगन, हरी मिर्च, टमाटर, गोभी, पालक, धनिया, प्याज, मूली, गाजर और मेथी जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के साथ पौधे भी लहलहा रहे हैं। पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने मुंढाल क्षेत्र में अपने निजी खर्च पर तीन से अधिक अत्याधुनिक प्याऊ का निर्माण करवाया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।