इंदौर में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन

    16-Feb-2026
Total Views |

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप जारी वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के दौरान एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना/प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय दो दिवसीय सेमिनार तथा जिला स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआँ इंदौर में किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा फूलों की खेती की जानकारी दी गई

इस पुष्प प्रदर्शनी के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा फूलों की खेती,मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी फसलों की मार्केटिंग एवं निर्यात, तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।प्रदर्शनी में विभिन्न उन्नत किस्मों के फूलों की आकर्षक झांकी, आधुनिक सिंचाई उपकरणों तथा उद्यानिकी फसल आधारित प्रसंस्करण मशीनरी की स्टॉल्स भी लगाई गई।