27 फरवरी से 1 मार्च तक उत्तराखंड राजभवन में देखने को मिलेगा फूलों का अनोखा संसार

    16-Feb-2026
Total Views |

देहरादून।उत्तर प्रदेश राजभवन के बाद अब उत्तराखंड राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल गुलमीत सिंह की अध्यक्षता में इस प्रदर्शनी की तैयारी जोरो पर है। बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को पूर्ण उमंग, उत्साह व उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश

राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि यह पुष्प प्रदर्शनी केलव राज्य तक सीमित न रहे बल्कि इसे अन्य राज्यों से भी लोग जुड़ सके। इसके लिए अन्य प्रदेशों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश भी दिए।

प्रदर्शनी में पुरस्कार दिया जाएगा

बैठक में राज्यपाल ने ये भी घोषणा की कि इस वर्ष से वसंतोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील किसान, महिला व युवा स्टार्टअप को राज्यपाल विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में इन तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को ये सम्मान प्रदान किया जाएगा।