दिल्ली के नरेला के स्मृति भवन में पलाश महोत्सव का आयोजन

    16-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।दिल्ली की नरेला के स्मृति वन में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ प्रकृति के रंग, प्रकृति के संग पलाश महोत्सव में लोग अलग-अलग फूलों और पौधे का लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग अनेक प्रकार के फूलों को देख उत्साहित हुए।महोत्सव में देशी और विदेशी प्रजातियों के सुंदर फूलों और पौधों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी न केवल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रही है, बल्कि विभिन्न तरह के पुष्प सजावट भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

डीडीए के एक अधिकारियों के अनुसार इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है लोग यहां आए और फूलों को देखें जो प्रकृति ने हमें दिया है, हम चाहते हैं कि लोग कुछ समय प्रकृति की गोद में बिताएं। इस महोत्सव में खास यह है कि लोग फूलों की सजावट देख रहे हैं, हर तरह के फूल यहां पर लगाए गए हैं। वहीं बच्चों के लिए भी खेलने की व्यवस्था है।

स्मृति वन में 30 तरह के हैं फूल

स्मृति वन को देखने के लिए रविवार सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। लोग इस वन की खूबसूरती कि लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस पार्क में तकरीबन 30 तरह के फूल लगाए गए हैं। जिसमें कैलेंडुला,डायन्थस,जिनिया,कासमास,गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, डहेलिया, पिटूनिया, पैंसी,गजानिया व ट्यूलिप खास फूल है।