19 फरवरी से शुरू होगा नोएडा फ्लावर फेस्टिवल 2026

    16-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।नोएडा में 19 फरवरी से पुष्प महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक, नोएडा पुष्प महोत्सव, जिसे 38वें वसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, यह आयोजन नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान पुष्पकृषि, सतत विकास और धीमी गति से जीवन शैली को बढ़ावा दिया जाता है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शिवालिक पार्क में 19 फरवरी को की जाएगी।

प्रवेश शुल्क: निःशुल्क

यह महोत्सव एनसीआर में हरे-भरे स्थानों या बाहरी संस्कृति का एक वास्तविक उत्सव है, जिसमें नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव के लोग एक साथ आते हैं और गतिविधियों में भाग लेते हैं।

फूलों की खेती से जुड़े लोग शामिल होंगे

आम बागवानी प्रदर्शनियों के विपरीत, नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में पारंपरिक पुष्पकृषि पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल विचारों का समावेश है। यह एक ऐसा साझा मंच है जहां फूलों की खेती करने वाले लोग सामिल होंगे।