रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती पर पुष्प प्रदर्शनी आयोजित

    17-Feb-2026
Total Views |

रोहतक।हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर के उपलक्ष्य में आयोजित रंग बहार- पुष्प प्रदर्शनी से विश्वविद्यालय परिसर फूलों की खुशबू से महक उठा। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता और कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। समापन के अवसर पर भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित किया।

पुष्प प्रदर्शनी में अनके प्रकार के फूलों का दीदार

पुष्प प्रदर्शनी में गेंदा, गुलाब, पेटुनिया व कैलेंडुला सहित मौसमी एवं सजावटी फूलों की आकर्षक प्रस्तुतियां केंद्र में रहीं। फ्लोरल ज्वेलरी, बुके सजावट, कट फ्लावर, पॉट प्लांट्स, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, सेल्फी व रील मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुष्प प्रदर्शनी प्रकृति प्रेम का उत्सव

पुष्प प्रदर्शनी के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग बहार केवल पुष्प प्रदर्शनी नहीं बल्कि सृजनात्मकता और प्रकृति के प्रेम का उत्सव है जो विद्यार्थियों को अनुभवात्मक सीखने का अवसर देता है।