बोकारो।झारखंड के प्रमुख सीटी बोकारो में बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन बागवानी विभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में दो दिवसीय 21- 22 फ़रवरी को पुष्प प्रदर्शनी पुष्पिता 2026 आयोजन किया जा रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी का उदेश्य है बोकारो शहर में बागवानी को बढ़ाना देना। इस प्रदर्शनी में नगरवासी अपने द्वारा उगाए गए सुंदर फूलों को प्रदर्शित कर सकेंगे। तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बता दें कि उत्कृष्ट पुष्पों को बसंत मेला 2026 नगर प्रशासन द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है।
बोकारो पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने वालों के लिए योग्यता
सभी प्रतिभागी को कम से कम दो गमले कम से कम 10 इंच व्यास प्रस्तुत करने होंगे। एक गमले में केवल एक ही प्रकार का फूल आएगा। किसी भी गमले में फूलों का प्रकार दोहराया हुआ नहीं होना चाहिए।
पुष्प प्रदर्शनी की तिथि और समय
इस कार्यक्रम कि शुरुआत 21 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे होगा और समापन और पुरस्कार वितरण 22 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे किया जाएगा आगंतुकों के लिए प्रदर्शनी 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से खुल जाएगी।वहीं प्रतिभागियों को 21 फरवरी की सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच अपने गमले जमा कराने होंगे।