
भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है। बागवानी किसानों और कृषि उद्यमियों को फसलोत्तर नुकसान से बचाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, मध्य प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत फसलोत्तर प्रबंधन घटकों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, प्री-कूलिंग यूनिट सहित विभिन्न संरचनाओं पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
इन घटकों पर मिलेगी सब्सिडी
उद्यानिकी विभाग के उप संचालक के.के. गिरवाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों और उद्यमियों को निम्न घटकों पर अनुदान सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फार्म गेट पैक हाउस: अधिकतम 25 लाख रुपये प्रति इकाई पर 50% अनुदान इंटिग्रेटेड पैक हाउस: अधिकतम 160 लाख रुपये
कलेक्शन एग्रीगेशन सेंटर: अधिकतम 320 लाख रुपये
प्री-कूलिंग यूनिट: 5 लाख रुपये प्रति मीट्रिक टन
मोबाइल प्री-कूलिंग यूनिट: 30 लाख रुपये
कोल्ड रूम्स: अधिकतम 52 लाख रुपये
रेफ्रिजरेटेड ट्रांसपोर्ट वाहन: अधिकतम 31 लाख रुपये
रायपेनिंग चेम्बर (प्रेशराइज्ड/नॉन-प्रेशराइज्ड)
लो-कॉस्ट प्याज एवं लहसुन भंडारण