नई दिल्ली।अगर आप कृषि-बागवानी करते है, और इस क्षेत्र में ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो इस पेड़ की बागवानी आपके लिए सही हो सकती है। इस पेड़ की बागवानी से आपकी किस्मत बदल सकती है। आज आपको बताने वाले है है मिलिया डूबिया, जिसे आम भाषा में मालाबार नीम कहा जाता है। इसकी बागवानी से आप बेहतर कमाई कर सकते है।
क्या है मालाबार नीम?
मिलिया डूबिया एक तेजी से बढ़ने वाला व्यावसायिक पेड़ है। जिसकी लकड़ी की बाजार में भारी मांग रहती है। इसका उपयोग फर्नीचर, प्लाईवुड, दरवाजे, सजावटी सामान और लकड़ी आधारित उद्योगों में किया जाता है। खास बात यह है कि यह पेड़ कम देखरेख में भी अच्छी ग्रोथ देता है।
एक एकड़ में 350 पौधे लगाए जा सकते है
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मिलिया डूबिया के पौधों को 10 फीट × 10 फीट की दूरी पर लगाया जाए, तो एक एकड़ जमीन में लगभग 350 पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। एक पौधे की कीमत औसतन 30 रुपये होती है, यानी पौधारोपण की शुरुआती लागत ज्यादा नहीं होती।