एक कट्ठा से शुरुआत, आज 3 एकड़ में फूलों की खेती करता है यह किसान

    17-Feb-2026
Total Views |

रांची।मन में कुछ करने की लगन हो तो मुश्किल काम को भी आसान बनाया जा सकता है। इसी तरह से झारखंड के कोडरमा के रहने वाले किसान ने फूलों की खेती कर मिशाल कायम किया है। कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड स्थित फुलवरिया गांव के किसान पप्पू कुमार ने यह साबित कर दिया है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर मेहनत किया जाए तो कृषि-बागवानी से भी बेहतर कमाई की जा सकती है। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने गांव लौटकर फूलों की खेती शुरू की और आज गेंदा, चेरी व जाफरी जैसे फूल उगाकर सालाना 10 से 12 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।

एक कट्ठा से शुरू की फूलों की खेती अब 3 एकड़ में

 प्रगतिशिल किसान पप्पू कुमार ने एक कट्ठा जमीन में फूलों की खेती शुरु की थी जो अब 3 एकड़ तक पहुंच चुका है और उनकी मेहनत आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है।

आज कल फूलों की खेती से बेहतर कमाई

आज के समय में खेती भी केवल परंपरागत नहीं रही अब किसान कई तरह की फसलों को लगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफे की तलाश में किसान नकदी और आधुनिक खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

फूलों की खेती 12 लाख तक कमाई

फूलों की खेती करने वाले किसान पप्पू कुमार को फूलों की खेती से सालाना 10 से 12 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने परंपरागत खेती को छोड़कर गेंदा, चेरी और जाफरी जैसे फूलों की खेती अपनाई। धीरे-धीरे यह प्रयोग सफल होता गया और पप्पू आज लखपति किसान बन चुके हैं।