
लखनऊ।कई लोगों का मानना है कि आज के बदलते समय में कृषि-बागवानी से कमाई नहीं हो सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जिसके कारण लोग महानगर की ओर पलायन करने लगे है, लेकिन ठीक इसके बिपरीत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले वाले एक किसान ने फूलों की खेती में मिशाल पेश किया है। दरअसल सुल्तानपुर के कुड़वार गांव के रहने वाले सत्यनारायण तिवारी नाम के एक बुजुर्ग, जिनकी उम्र लगभग 70 साल है, वे फूलों की खेती कर रहे हैं और मात्र 6 महीने में लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।
10 हजार से ज्यादा ग्लाइडोलियस फूल के पौधे लगाया है
यह किसान अपने एक बीघा जमीन में ग्लाइडोलियस फूल के पौधे लगाए हैं और इन पौधों की संख्या 10 हजार से भी अधिक है। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने यह बेहतरीन उदाहरण लोगों के सामने पेश किया है।
उद्यान विभाग से लिया पौधा
किसान सत्यनारायण तिवारी के अनुसार, उन्हें उद्यान विभाग द्वारा 10000 ग्लाइडोलियस फूल का कंद मिला है, जिसको उन्होंने लगभग एक बीघा एरिया में लगाया हुआ है। उनके मुताबिक, एक कंद में पांच फूल तैयार होंगे यानी सभी तैयार हो जाते हैं, तो 50 हजार फूल तैयार होंगे और एक फूल की कीमत लगभग 5 रुपए आती है, जिससे वह मात्र 7 महीने की इस खेती में लाखों रुपए की कमाई करते हैं।