सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के किसान धान-गेंहू की खेती को छोड़कर फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। किसान नई तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर फूलों की खेती कर रहे है। सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा के गांव आलमपुर खुर्द के रहने वाले अश्वनी कुमार सैनी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।
फूलों की खेती से बेहतर कमाई
अश्वनी कुमार के अनुसार एग्रीकल्चर से एमएससी की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने देखा कि अन्य राज्यों में लोग फूलों की खेती से बहुत अच्छा पैसा कमा रहे हैं। उनके मन में यह बात बैठ गई कि पारंपरिक खेती में उतनी कमाई नहीं है जितनी फूलों में हो सकती है।
एक से सात पॉलीहाउस का सफर
अश्वनी कुमार ने 2015 में सरकारी योजना का लाभ लेकर एक पॉली हाउस का निर्माण किया था। उस समय इसमें करीब 60 लाख रुपये का खर्च आया था, जिसमें सरकार की तरफ से उन्हें 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिली थी। मेहनत रंग लाई और कमाई बढ़ती गई। आज उनके पास 7 पॉलीहाउस हैं। जिसमें वे ऑफ सीजन में भी बागवानी करते है।