
जिंद।हरियाणा के जिंद जिले में धरौदी गांव में बागवानी विभाग की तरफ से जिला स्तरीय बागवानी सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर मिशन निदेशक हरियाणा राज्य बागवानी विकास एजेंसी, पंचकूला डॉ. जोगिंद्र सिंह ने शिरकत की। आज के दौर में भूमि कम हो रही है। ऐसे में किसानों का बागवानी अपनाना सही कदम है।
किसान चार गुणा मुनाफा बढ़ा सकते है
तकनीकी से बागवानी करने से कम जमीन पर अच्छी और ज्यादा पैदावार ली जा सकती है। परिक्षण शिविर में बताया गया कि किसान फसल का मूल्य और खुद की बिक्री से दो से चार गुणा मुनाफा बढ़ा सकते है।