नई दिल्ली।फूलों से सजा गार्डन हर किसी को पसंद आता है। सब लोग चाहते है कि मेरा गार्डन हरा-भरा रहे। अगर आप अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते है, आपके लिए यह अच्छी न्यूज़ है। नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की मदद से आप उच्च क्वालिटी के फूलों को ऑनलाइन सस्ते दामों में मंगा सकते हैं। नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अर्का प्रज्ज्वल के फूलों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।
रजनीगंधा क्यों है खास?
मायस्टोर के मुताबिक रजनीगंधा अर्का प्रज्ज्वल के फूल काफी शानदार होते हैं।
यह एक सिंगल-फ्लॉवर हाइब्रिड किस्म है।
ये किस्म लंबे और मजबूत फूलों के लिए जानी जाती है।
पारंपरिक किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देती है।
ऑर्डर से पहले जान लें ये बातें
मायस्टोर पर ये खास फूल के बीज Tuberose Arka Prajjwal नाम से उपलब्ध हैं।आप इन्हें घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है। मायस्टोर पर यह बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताए गए हैं।