फरवरी के बदलते मौसम में मुरझा रहे हैं गेंदे के पौधे, इस तरीके से करें देखभाल

    18-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।फरवरी के बदलते मौसम के कारण गेंदा का पौधा कभी-कभी मुरझाने लगता है। गेंदा की पत्तिया पीली पड़ने लगती है। या फूल झड़ने लगते हैं। अगर आप अपने गमले या बगान में गेंदा को स्वस्थ और खिलता-फूलता देखना चाहते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है।

पानी देने की विधि

गेंदा फूल के पौधे में ज्यादा पानी देना नुकसान दायक हो सकता है।बदलते मौसम में रोजाना पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं। सबसे अच्छा तरीका यह है कि गमले की मिट्टी की ऊपरी परत को उंगली से जांचें। यदि मिट्टी सूखी लगे तो ही पानी दें।

धूप का रखे ध्यान

अगर आप गेंदा के पौधे को रोजाना कम से कम 4-5 घंटे की सीधी धूप की आवश्यकता होती है। धूप पौधे के फूलों और पत्तियों की विकास के लिए बेहद जरूरी है। \

समय से खाद का करें

प्रयोग गेंदा के फूल में अच्छी तरीके से फूल लाने के लिए महीने में एक बार जैविक खाद, गोबर की सड़ी खाद या कम्पोस्ट डालें। इसके अलावा, सरसों की खली का घोल भी पौधे के लिए फायदेमंद होता है।

मुरझाए फूल और कीड़े से बचाव

सूखे और मुरझाए फूलों को नियमित रूप से तोड़ते रहें। इससे पौधे की ऊर्जा नए फूल बनाने में लगती है। पत्तियों पर कीड़े दिखाई दें तो नीम तेल का हल्का छिड़काव करें।