फरवरी में करें आम की बागवानी का सही देखभाल, फलों से लद जाएगा पेड़

    18-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली। आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों के सीजन में हर घर में आम की खूशबू आती है। वैसे भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है। लेकिन अच्छी पैदावार अपने आप नहीं मिलती। इसके लिए सही समय पर सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। अगर किसान इस समय थोड़ा ध्यान दे दें, तो आम की पैदावार और कमाई दोनों बढ़ सकती हैं।

कब आते हैं आम में फूल

आम के पेड़ आमतौर पर 5 से 8 साल बाद अच्छी तरह फूल देना शुरू करते हैं। ज्यादातर जगहों पर दिसंबर से फरवरी के बीच पेड़ों पर बौर यानी फूल आते हैं। इस समय हल्की ठंड और साफ मौसम फूलों के लिए अच्छा माना जाता है। पेड़ों

की छंटाई समय से करें

कई बार किसान पेड़ बिना छंटाई के पेड़ को छोड़ देते है। इससे पेड़ बहुत घने हो जाते है। इससे पेड़ बहुत घने हो जाते हैं और अंदर तक धूप नहीं पहुंच पाती, धूप की कमी से फूल कम आते हैं। इसलिए कटाई के बाद हल्की छंटाई करना फायदेमंद रहता है।

सही खाद से बढ़ता है फूल और फल

फूल आने से पहले और उस समय पौधों को संतुलित खाद देना बहुत जरूरी है. ज्यादा नाइट्रोजन देने से पत्तियां तो खूब बढ़ती हैं, लेकिन फूल कम आते हैं. इसलिए खाद संतुलित मात्रा में दें।

जिंक बोरान का करें छिड़काव

फॉस्फोरस और पोटाश फूल और फल बनने में मदद करते हैं। पोटाश से फल का आकार, स्वाद और टिकाऊपन बेहतर होता है। इसके अलावा जिंक, बोरॉन और मैग्नीशियम जैसे सूक्ष्म तत्वों का छिड़काव करने से फूल गिरना कम होता है।