कल से नोयडा में सजेगा फूलों का अनोखा संसार

    18-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली सटे नोयडा में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नोयडा के सेक्टर 33 के शिल्प हाट में किया जाएगा। बता दें कि इस पुष्प प्रदर्शनी में 32 फीट ऊंची केदारनाथ मंदिर की आकृति फूलों से बनाई जा रही है। इसके साथ ही टोकरी से गिरते हुए फूल, गमलों की सजावट के साथ अन्य आकृतियों को भी आकार मिल रहा है।

बुधवार शाम तक तैयारी होगी पुरी

नोयडा पुष्प प्रदर्शनी 19 से 22 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।नोयडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की और सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की बुधवार शाम तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

बंगलुरू के कारीगर की टीम

नोयडा के पुष्प प्रदर्शनी को सजाने के लिए बंगलुरू के कारीगर की टीम अपनी कला के माध्यम से सजा रहे है। इन कारीगरों में फूलों से आकृतियां, द्वारा बनाने व सजावट में दक्षता है। पिछले वर्ष हुए गुलदाउदी व पुष्प प्रदर्शनी में में इन्हीं कारीगरों ने मैदान में फूलों की कई आकृतियां बनाकर सजाई थीं।