उत्तर प्रदेश में गेंदा के फूल और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अनुदान

    18-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को ड्रैगन फ्रूट और गेंदा फूल की खेती पर अनुदान दे रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को नकदी फसलों की ओर आकर्षित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस योजना के अंतर्गत गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को कुल लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

आवेदन करते समय यह दस्तावेज

इससे खेती की शुरुआती लागत कम होगी औऱ किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने जिले के उद्यान विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा। या उत्तर प्रदेश के अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने में आधार कार्ड, खतौनी की प्रति, बैंक पासबुक और फोटो जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।

उत्तर प्रदेश में हो रही है ड्रैगन फ्रूट की खेती

उत्तर प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जिसमें राज्य सरकार बागवानी मिशन के तहत 40% तक सब्सिडी दे रही है। यह कम पानी और भीषण गर्मी में भी अच्छी पैदावार देने वाली फसल है