नोयडा। आज गुरुवार से नोयडा के सेक्टर 33 स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण और उद्यान विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय ‘बसंत उत्सव फ्लावर शो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर तीन बजे गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे।
नर्सरियों की लगेगी स्टॉल
19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय फ्लावर शो 2026 में आईटीबीपी बैंड टीम की प्रस्तुतीकरण मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि उद्यान प्रेमियों के 90 से अधिक स्टॉल लगेंगे। 38 नर्सरी भी इसमें शामिल रहेंगी।
फूलों से तैयार हुआ है केदारनाथ मंदिर
इस पुष्प प्रदर्शनी में केदारनाथ मंदिर आकर्षक के केंद्र होगा। इसे फूलों से बनाया गया गया है। यह 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊंचा बनाया गया है। शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा। फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया गया है।