जानें इस राज्य की स्ट्रॉबेरी विकास योजना क्या है

    19-Feb-2026
Total Views |


पटना।बिहार सरकार स्ट्रॉबेरी विकास योजना के तहत बागवानों को सब्सिडी प्रदान कर रही है। स्ट्रॉबेरी की खेती से किसान-बागवानों को बेहतर कमाई हो रही है। आमतौर पर स्ट्रॉबेरी ठंडे इलाकों में उगाई जाती है, लेकिन अब बिहार जैसे गर्म क्षेत्रों में भी इसकी खेती संभव हो रही है अब बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए स्ट्रॉबेरी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी विकास योजना के तहत भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है।

बागवानों को भारी सब्सिडी

बिहार सरकार के बागवानी विभाग के अनुसार स्ट्रॉबेरी विकास योजना का लाभ न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) के लिए देय होगा। इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अनुदान की राशि 3,02,400.00 रूपये देय है।

12 जिला इस योजना में शामिल

बांका

लखीसराय

औरंगाबाद

बेगूसराय

भागलपुर

गया

मुजफ्फरपुर

नालंदा

पटना

पूर्णियां

समस्तीपुर

वैशाली

इन जिलों के किसान इस योजना का फायदा उठा कर स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते है। और अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इस योजना से बिहार में स्ट्रॉबेरी की उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।