हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 4.57 करोड़ से लगेगी बागवानी

    19-Feb-2026
Total Views |


ऊना।हिमाचल प्रदेश के उना शहर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.57 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बुधवार को बागवानी विभाग की वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पौधे वितरण किया जाएगा

इस बैठक में यह जानकारी दी गई की मिशन के तहत यह धनराशि फल उत्पादन को बढ़ावा देने, पौधे का वितरण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, प्राकृतिक खेती, दवाइयां तथा उपकरण उपलब्ध करवाने पर व्यय की जाएगी। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 57.88 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।

हाइब्रिड संरचनाओं के लिए 2.37 करोड़ रुपये निर्धारित

इस बैठक में पॉलीहाउस एवं हाइब्रिड संरचनाओं के लिए 2.37 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद के लिए 16 लाख रुपये की अनुदान राशि तथा रिफ्रिजरेटेड ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।