चंडीगढ़।पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को नई दिशा देने की तैयारी में जुट गई है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और पारंपरिक फसलों पर निर्भरता कम करने के मकसद से अब महाराष्ट्र के सफल बागवानी मॉडल को अपनाने की योजना बनाई जा रही है। इस दिशा में पंजाब सरकार में बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सह्याद्री फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का दौरा किया।
बागवानों को दी जाएगी ट्रेनिंग
पंजाब के बागवानों को वैज्ञानिक फसल चयन, गुणवत्ता नियंत्रण और मार्केट लिंकज पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सह्याद्री एफपीओ पंजाब में मजबूत किसान समूह बनाने, नई तकनीक से जोड़ने और बाजार तक सीधी पहुंच दिलाने में मार्गदर्शन करेगा।
पंजाब सरकार और सह्याद्री के बीच MoU
साइन
इस दौरान किसानों और विशेषज्ञों से बातचीत कर यह समझा गया कि किस तरह वैज्ञानिक फसल योजना, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के जरिए किसानों को बेहतर बाजार और ज्यादा कीमत मिल सकती है। दौरे के दौरान पंजाब और सह्याद्री के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य पंजाब में किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करना और उन्हें संस्थागत सहयोग देना है।