
पटना।बिहार के मुज्जफरपुर में प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस बागवानी महोत्सव में विशाल कद्दू ने लोगों को चौका दिया।किसानों और उद्यान प्रेमियों के इस संगम में आधुनिक तकनीक, नवाचार और पारंपरिक खेती का सुंदर मेल देखने को मिला। महोत्सव में खेती की बदलती तस्वीर देखनों को मिली। इस महोत्सव में देखने को मिला कि मेहनत और प्रयोग से खेतों में किस तरह रंगों और खुशहाली की बहार लाई जा सकती है।
फल-सब्जी से लेकर फूलों की प्रदर्शनी
राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव का समापन किसानों के सम्मान के साथ हुआ। महोत्सव में फल, सब्जी और फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। कुल 518 प्रदर्श प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 138 का चयन कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।समापन अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्यान संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।