केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया भारत-VISTAAR

    19-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में “भारत-VISTAAR” का शुभारंभ किया और इसके साथ किसानों को एआई-आधारित डिजिटल सुरक्षा कवच सौंपा। इस दौरान किसानों के बीच कार्यक्रम में AI-भारती ने अद्भुत ढंग से दिए कृषि संबंधी सवालों के संतुष्टिजनक जवाब दिए। कृषि मंत्री ने कहा किभारत-VISTAAR के जरिए सवाल पूछो और सीधे जवाब मिलेगा। इसके लिए 155261 नंबर हर किसान को अपने पास रखना चाहिए।

स्वामीनाथन कमेटी, MSP और UPA का पुराना रिकॉर्ड

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के बीच खड़े होकर पूछा कि राहुल गांधी यह बताएं कि जब स्वामीनाथन कमेटी ने लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP तय करने की सिफारिश की थी, तब कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर इसे मानने से इनकार क्यों किया। उन्होंने कहा कि जिस बात को कांग्रेस “बाज़ार विकृति” का नाम देकर ठुकराती रही, उसी को 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के हित में धरातल पर उतारते हुए लागत पर 50% लाभ जोड़कर MSP तय करने का फैसला लागू किया।