वाराणसी में 21-22 फरवरी को आयोजित होगी शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी

    20-Feb-2026
Total Views |

वाराणसी।वाराणसी में 21 और 22 फरवरी को मंडलीय शाकभाजी, फल और फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल करेंगे। प्रदर्शनी सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी और इसमें विभिन्न प्रकार के पौधे और खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे। शाकभाजी, फल और फूलों की प्रदर्शनीमें वेस्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रदर्शनी को लर्निंग और एंटरटेनमेंटके रूप में तैयार

पुष्प प्रदर्शनी का समापन 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे की जीएगी इस दौरान पुरस्कार भी वितरण की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी उपस्थिति भी रहेंगे।इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी उद्यान विभाग के निर्देशक के अनुसार इस बार प्रदर्शनी को लर्निंग और एंटरटेनमेंटके समन्वय के रूप में तैयार किया गया है।

क्या रहेगा खास?

मंडलीय स्तर के किसानों की सहभागिता

लगभग 25 स्टॉल

आकर्षक पुष्प एवं प्राकृतिक सजावट

स्थानीय GI टैग व्यंजनों की प्रदर्शनी

स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शासकीय सांस्कृतिक संध्या