नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पौधा प्रति दिन संकल्प के पांच साल पूरे होने पर गुरुवार को दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल में एख विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब वे किसी भी विभागगीए कार्यक्रम के शुरुआत पौधा लगाकर करेंगे। उन्होंने अपील किया है की उन्हे स्वागत में स्मृति चिन्ह देने के बजाए पेड़ लगाकर उनकी फोटो भेंट करें। शिवराज सिंह चौहान ने पेड़ बैंक और अंकुर जैसे नए मंच बनाने का विचार भी रखा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
सीएम रहते हुए नर्मदा सेवा यात्रा के समापन पर 6 करोड़ पेड़ पौधे लगवाए
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, उनका यह संकल्प किसी एक दिन ती भावना से नहीं बना है। बल्कि कई वर्षों से बनी पर्यावरण सोच का नतीजा है। मैंने 2017 में नर्मदा सेवा यात्रा निकली थी। इसके समापन पर मध्य प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए। इससे नदी, जंगल और जलवायु बचाने का काम लोगों का आंदोलन बन गया। इसके बाद अंकुर अभियान शुरू किया गया। इसमें लोगों को पौधा लगाकर उसकी फोटो या सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए कहा गया। इस अभियान के जरिए करीब 1 करोड़ पौधे लगाए गए।
हर कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से
कृषि मंत्रालय के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत पौधारोपण से होगी।
आईसीएआर के तहत होने वाले हर कार्यक्रम, सेमिनार, सम्मेलन और समारोह की शुरुआत भी पेड़ लगाकर ही की जाएगी।
कृषि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में भी पहले पेड़ लगाए जाएंगे। छात्रों से यह संकल्प दिलाया जाएगा कि वे जीवन भर अपने जन्मदिन पर पौधा लगाएंगे।
केवीके, एग्रीकल्चर कॉलेज और रिसर्च से जुड़े हर आयोजन में पेड़ लगाना अब शुरुआत में जरूरी होगा।