
जयपुर।राजस्थान के भरतपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल विश्वप्रिय शास्त्री पार्क इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों और दुर्लभ पौधों की सुगंध से महक रहा है। यहां हरित ब्रज सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य फ्लावर शो ने शहरवासियों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। प्रदर्शनी में हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के फूलों और पौधों को आकर्षक ढंग से सजाकर प्रदर्शित किया गया है।
अनेक प्रकार के फूलों की दीदार
इस फ्लावर शो में अनेक प्रकार के सजावटी पौधे और फूलों की किस्म आकर्षण के केंद्र है। यहां सजावटी पौधों मौसमी फूलों, कैक्टस, बोनसाई, औषधीय पौधों और दुर्लभ प्रजातियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। रंग-बिरंगे गेंदा, गुलाब, पिटूनिया, डहलिया सहित कई आकर्षक फूलों को देखने के लिए दर्शक की भारी भीड़ उमर रही है।
सेल्फी के लिए उमड़ रही है दर्शकों की भीड़
फूलों की संसार को देखने के लिए लोग भरतपुर के विश्वप्रिय शास्त्री पार्क पहुंच रहे हैं। पर्यटकों ने फूलों की सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना की है। पार्क में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां लोग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं।