बिहार में भी होगी सेब की बागवानी, 2 साल में फल देने लगेगी ये वैरायटी

    20-Feb-2026
Total Views |

पटना।फरवरी और मार्च का महीना बागवानी करने वाले लोगों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। इस महीने में तापमान अनुकुल रहता है। इस समय पौधे की जड़े तेजी से विकसित होती है। अब बिहार की जलवायु में सेब की बागवानी की जा रही है। समस्तीपुर जिले के रोसरा क्षेत्र में हरिमन 99 वैरायटी का सेब का पौधा उपलब्ध है, जो स्थानीय मौसम के अनुकूल बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार यह पौधा कोलकाता से मंगवाया गया है और पिछले कुछ वर्षों से परीक्षण के तौर पर लगाया भी जा रहा ह। खास बात यह है कि यह पौधा मात्र 200 रुपये प्रति पौधा की कीमत पर मिल रहा है।इच्छुक लोग सीधे रोसरा बस स्टैंड पहुंचकर इसे खरीद सकते हैं।

रोसरा की नर्सरी में मिल रहा है सेब की पौधा

समस्तीपुर जिले के रोसरा बस स्टैंड के पास स्थित वर्षों पुरानी नर्सरी में सेब का पौधा उपलब्ध है। नर्सरी संचालक टेक नारायण के अनुसार उनके पास हरिमन 99 वैरायटी का सेब का पौधा है, जिसे विशेष रूप से कोलकाता से मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले जिन लोगों ने यहां से पौधा खरीदा था, उनके पेड़ अब फल देने लगे हैं। नर्सरी परिसर में भी एक बड़ा सेब का पेड़ तैयार हो चुका है।