नोएडा में 38वां फ्लावर शो में 20 क्विंटल फूलों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर

    20-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोयडा में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। नोयडा के सेक्टर 33 में आयोजित चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की शुरूआत 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे हुई। जिसका उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। पहले ही दिन रंग-बिरंगे फूलों को देखने के लिए लोगों की हुजम उमड़ पड़ी।

प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क

नोयडा पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फूलों की आकृतियां आकर्षक केंद्र है। प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों को प्रदर्शित किया गया है। ये सभी फूल देश-विदेश से ले गए हैं। खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। ऐसे में जो फूलों के शौकीन हैं, वह इस प्रदर्शनी में पहुंचकर फूलों का लुफ्त उठा सकते हैं।

सेल्फी प्वाइंट बना मंदिर परिसर

फ्लावर शो में पहुंचने वाले लोग केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के साथ जमकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। परिवार के साथ आए लोग इस खूबसूरत सजावट का आनंद उठा रहे हैं। खासकर युवा वर्ग और बच्चे मंदिर और फूलों से बनी आकृतियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। पूरे पार्क को आकर्षक लाइटिंग और सजावटी पौधों से सजाया गया है।