गुरुग्राम।हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के गांव बासपदमका स्थित पोटाश केंद्र में बागवानी विभाग के तरफ से जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की नेतृत्व जिला बागवानी अधिकारी ड़ॉ नेहा यादव ने किया। इसमें जिले के अन्य विभागों ने लगभग 15 स्टॉल लगाए। इन स्टॉल पर कृषि और बागवानी से जुड़ी नई तकनीकें और नए आइडिया दिखाए गए। स्टॉल आयोजकों और वक्ताओं को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया।
बागवानी की नई तकनीक की जानकारी दी गई
किसानों को इस दौरान आधुनिक बागवानी, उन्नत खेती के तरीके और नए तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इससे उन्हें अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा लाभ कमाने में मदद मिलेगी। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. नेहा यादव ने किसानों को बागवानी की स्कीमों की जानकारी दी।
कम दवाईयों का उपयोग करें
इस सेमिनार में बताया गया कि रासायनिक उर्वरक ज्यादा डालने से जमीन की गुणवत्ता खराब हो गई है। इसे ठीक रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगाने चाहिए। किसानों से आह्वान किया गया कि वे प्राकृतिक खेती की और रुझान करे व खेतों में कम से कम दवाइयों का इस्तेमाल करे।