
भोपाल।मध्य प्रदेश के रत्तलामजिले के कुशगढ़-पिपलोदा की रहने वाली किसान मधुबाला पाटीदार ने पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर गुलाब की खेती से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने 2 बीघा भूमि में पॉलीहाउस स्थापित कर गुलाब के फूलों की खेती शुरू की, जिससे उन्हें सालाना लगभग 25 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।
भोपाल से दिल्ली तक भेजे जाते है गुलाब
मधुबाला पाटीदार के अनुसार उनके द्वारा उत्पादित गुलाब रतलाम के अलावा भोपाल और दिल्ली तक बेचे जाते हैं, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मूल्य मिलता है। उन्होंने बताया कि उन्हें पॉलीहाउस मे खेती की जानकारी उन्हें उद्यानिकी विभाग के माध्यम से प्राप्त हुई तथा सरकारी योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी मिली।
16 बीघा में तैयार किया है पॉलीहाउस
गुलाब की खेती में सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने खेत का विस्तार करते हुए 15 से 16 बीघा क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित कर ककड़ी एवं गुलाब की खेती शुरू की। गुलाब की फसल से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन, खाद, कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी प्राप्त हो जाती है।