भोपाल।आज कल जलवायु परिवर्तन के कारण कब मौसम बदल जाएगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन होने से कृषि-बागवानी को भारी नुकसान होता है। अच्छी बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार इस आधुनिक खेती तरीके पर 50 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है, ताकि किसान कम जोखिम में ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
क्या है यह योजना
मध्य प्रदेश में संरक्षित खेती का मतलब है फसल को खुले खेत की बजाय एक ढांचे के अंदर उगाना, जैसे पॉली हाउस या शेडनेट हाउस इससे फसल पर सीधे धूप, बारिश, ओले या पाला का असर कम पड़ता है। इस तरीके से सब्जी और फूलों की खेती करने पर पैदावार ज्यादा और गुणवत्ता बेहतर मिलती है। अब मध्य प्रदेश सरकार पॉली हाउस या शेडनेट हाउस 50 प्रतिशत की अनुदान दे रही है।
पॉली हाउस पर आधी लागत दे रही सरकार
अगर आप मध्य प्रदेश से है और पॉली हाउस में कृषि-बागवानी करना चाहते है तो, सरकार इसकी लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा दे रही है।
500 से 1008 वर्ग मीटर तक के पॉली हाउस के लिए 935 रुपये प्रति वर्ग मीटर लागत मानी गई है।
1008 से 2080 वर्ग मीटर तक 890 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय है।
2080 से 4000 वर्ग मीटर तक 844 रुपये प्रति वर्ग मीटर लागत मानी गई है। इन सभी पर आधा पैसा सरकार देगी।