वाराणसी के शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

    21-Feb-2026
Total Views |

वाराणसी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन कचहरी के कंपनी बाग में 21 फरवरी शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि फल और फूल के बिना जीवन ही नहीं है। हर काम में फल और फूल की जरूरत पड़ती है। एक बच्चे का जन्म होने से लेकर शादी और फिर अंत तक फल-फूल की जरूरत पड़ती है। इस अवसर पर वाराणसी कमिश्नर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अनेक प्रकार के फूलों का प्रदर्शन

इस प्रदर्शनी में फूल पौधे के साथ-साथ जीआई उत्पादों में लंगड़ा आम, करौंदा, रामनगरी भंटा आदि के अलावा राम दरबार, शिवलिंग, शादी के मंडप, नमो घाट की झांकी आकर्षक का केंद्र है। वहीं कई तरह की सब्जिया और फल की उन्नत उत्पाद प्रदर्शित की गई हैं।