दिल्ली में पलाश महोत्सव 2026 का आगाज, फूलों और हरियाली का उत्सव शुरू

    21-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शनिवार को असिता फ्लडप्लेन में दो दिवसीय पलाश महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार भी शामिल हुए। दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस महोत्सव में फूलों की आकर्षक सजावट, मौसमी पौधों की प्रदर्शनी और इंटरैक्टिव ग्रीन इंस्टॉलेशन प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा बागवानी प्रदर्शनी, कारीगरों के स्टॉल, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे।

सर्दियों से वसंत के बदलाव का प्रतीक

बता दें कि पलाश महोत्सव सर्दियों से वसंत ऋतु के बदलाव का प्रतीक माना जाता है। यह मौसम नएपन, रंग और सामुदायिक सहभागिता का संदेश देता है।

ग्रीन एक्सपो से सस्टेनेबल भविष्य का संदेश

इससे पहले 14 फरवरी को उपराज्यपाल ने यमुना किनारे बांसेरा में डीडीए ग्रीन एक्सपो 2026 और पलाश महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया था और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की थी।