आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताज महोत्सव स्थल टाटा मैदान में शुक्रवार को मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी की शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कुल 2575 प्रकार के फल, फूल और सब्जियों की किस्में प्रदर्शित की गईं।
प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फलों एवं फूलों का दीदार
इस प्रदर्शनी में लाल आलू, ब्रोकली, पर्पल गोभी, गांठ गोभी, एप्पल बेर और ड्रैगन फ्रूट जैसी अनोखी किस्में शामिल हैं। लाल-पीली शिमला मिर्च और रंग बिरंगे फूलों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
पुष्प प्रदर्शनी में उद्यान स्मारिका का विमोचन
इस पुष्प प्रदर्शनी में मंडलायुक्त ने उद्यान स्मारिका का विमोचन किया। उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे ने बताया कि 1140 प्रतियोगियों ने इसमें भाग लिया है। ताज महोत्सव प्रदर्शनी में लगभग 45 प्रकार के मौसमी फूलों का प्रदर्शन किया गया है। पुष्प सज्जा के साथ ही गुलदस्ते, मालाएं और फूलों के गमले भी कला की छटा बिखेर रहे हैं।