प्रयागराज में तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

    21-Feb-2026
Total Views |

प्रयागराज।प्रयागराज में तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने किया। इस दौरान के न्यायमूर्ति ने कहा कि फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने एवं पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर प्रमंडल आयुक्त ने कहा कि प्रकृति को सुरक्षित व संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी हमारा आज किया हुआ प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखेगा।

पुष्प प्रदर्शनी सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में दिनांक-20, 21 व 22 फरवरी 2026 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन न्यायमूर्ति श्री सौमित्र दयाल सिंह ने किया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि फल, शाकभाजी , पौधे एवं पुष्प मानव जीवन का आधार हैं। पुष्पों के बिना मानव जीवन नीरस रहता है। पुष्प प्रेम का प्रतीक होने के साथ-साथ भाषा एवं मन की भावनाओं को बताता है।

अनेक प्रकार के फूलों की दीदार

इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसन्त के मौसम में आयोजित होने वाली मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का शहर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय फूलों की ब्लूमिंग चरम पर होती है और लोग विभिन्न प्रकार के फूलों एवं उनसे निर्मित कलाकृति का दीदार कर रहे थे।