पॉलीहाउस में नर्सरी तैयार कर यह किसान करता है 75 लाख सालाना का टर्नओवर

    21-Feb-2026
Total Views |

फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद बलॉक के सिरोली करनपुर गांव के प्रगतिशील किसान प्रवीण सैनी ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए सब्जियों की उन्नत नर्सरी तैयार करने का कार्य शुरू किया और आज इसी से लाखों रुपये का सलाना मुनाफा कमा रहे है। नियंत्रित वातावरण में पौध तैयार कर वे केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी बेहतर गुणवत्ता की नर्सरी उपलब्ध करा रहे हैं।

2020 के बाद बदली खेती की दिशा

प्रवीण सैनी पहले परंपरागत खेती करते थे, जिसमें उन्हें कोई फायदा नहीं होता था। वर्ष 2020 के बाद उन्होंने सब्जियों की नर्सरी उत्पादन का निर्णय लिया। पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर उन्होंने कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली, रोगमुक्त और मजबूत पौध तैयार करना शुरू किया।

दो पॉलीहाउस में नर्सरी के पौधे

वर्तमान में प्रवीण सैनी 1000 वर्गमीटर के दो पॉलीहाउस में जायद और खरीफ सीजन की सब्जियों की नर्सरी तैयार करते हैं। सालभर में लगभग 40 लाख से अधिक पौधे तैयार होते हैं। कुल वार्षिक बिक्री करीब 75 लाख रुपये तक पहुंचती है। इसमें से लगभग 20 लाख रुपये शुद्ध मुनाफा होता है।