नई दिल्ली। एनसीआर के ग्रेटर नोयडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में आज से पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 26 फरवरी से एक मार्च तक चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से अनेक प्रकार की आकृतियां निर्मित होगी, जिसमें भारत माता के माथे पर तिलक लगाते हुए आपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय पक्षी मोर, शेर, हार्ट शेप आदि आकृतियां लोगो को खूब आकर्षित करेंगी।
पुष्प प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
होगा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी भरपूर होगा। खाने के भी स्टाल होंगे। पुष्प प्रदर्शनी के लिए सिटी पार्क को सजाने का काम चल रहा है। फव्वारों को दुरुस्त कर दिया गया है। विभिन्न आकृतियों के स्ट्रक्चर बन रहे हैं। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
एक लाख फूलों का लोग करेंगे दीदार
पुष्प प्रदर्शनी में ड्रोन शो का आयोजन आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इस पुष्प प्रदर्शनी में आपरेशन सिंदूर पर आधारित आकृति बनाई गई है। इसके अतिरिक्त फूलों से बनीं राष्ट्रीय पक्षी मोर, हार्ट शेप, शेर आदि आकृतियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। इस प्रदर्शनी में एक लाख से अधिक मौसमी फूल प्रदर्शित किए जाएंगे।