
भोपाल।मध्य प्रदेश के किसान परापरागत फसलों की खेती को छोड़कर नए तरीके से कृषि कर रहे है। राज्य के बैतूल जिले के सुरगांव निवासी प्रगतिशील किसान कलीराम बनकर ने गेंदा की खेती में मिशाल कायम किया है। यह किसान मात्र तीन महीने में 2 गेंदा फूल की खेती से 2 लाख रुपया कमाया है। उन्हे देखकर अन्य किसान भी गेंदा की कृषि से बेहतर कमाई कर रहे है।
लागातार कर रहे है पांच बर्षों से गेंदे की खेती
किसान कलीराम बताते है कि वे पिछले पांच वर्षों से लगातार गेंदे फूल की खेती कर रहे हैं। हर बार वे करीब 25 हजार रुपये की लागत से फसल तैयार करते हैं और मात्र तीन महीनों के भीतर लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आमदनी अर्जित कर लेते हैं।
बागवानी विभाग से मिला मार्गदर्शन
गेंदे फूल की खेती से उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता है।इसके साथ ही विभाग से उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है।जिस पर शासन से अनुदान का लाभ मिला और पानी की बचत के साथ लागत भी कम हुई। बता दें कि मध्य प्रदेश में फूलों की खेती की लागातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के किसान अब फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है।