लिसियांथस गुलाब की खेती कर रहे है मध्य प्रदेश के किसान

    03-Feb-2026
Total Views |


भोपाल।मध्य प्रदेश के किसान अब बड़े पैमाने पर फूलों की खेती कर रहे है। राज्य में अब किसान गेंदा, लिली, गुलाब जैसे फूलों की खेती कर रहे हैं। लेकिन अब धार जिले के किसान मैक्सिकन मूल का लिसियांथस गुलाब की खेती कर रहे है। यह गुलाब से ज्यादा उपज देने वाला पौधा है। एक एकड़ में इससे करीबन 20 लाख रुपए तक की कमाई हो रही है।

दो माह 2 लाख की कमाई

धार जिले के बदनावर के रूपाखेड़ा के किसान मोहनलाल पाटीदार के अनुसार''पिछले तीन सालों से वे गुलाब और गेंदा की खेती करते आए हैं, लेकिन गांव के करीबन आधा दर्जन किसानों ने 10 एकड़ पर इस बार लिसियांथस की खेती शुरू की। आधे एकड़ में इसके करीबन 20 हजार प्लांट लगाए थे, लेकिन इसके फूल गुलाब से ज्यादा फायदा दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश में फूल की खेती बढ़ रही है

फूलों की उत्पादन में मध्य प्रदेश दूसरे नंबर है। यहां के किसान बड़े पैमाने पर फूलों की खेती कर रहे है। भोपाल में एक पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश का फूल विदेशों में जाएगा। प्रदेश में किसानों रुझान फूलों की खेती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।