लखनऊ प्रदर्शनी में दिखेगी अमेठी के फल- फूल सब्जियों की धूम

03 Feb 2026 19:07:27

अमेठी।किसानों और बागवानों की बेहतर लाभ देने के लिए सरकार कई सारे योजनाओं पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजभवन परिसर में आयोजित फूल-फल और शाक भाजी प्रदर्शनी में राज्य के अलग-अलग जिले के बागवान एंव किसान शामिल होंगे। अब अमेठी की किसानों की धूम लखनऊ की प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी।

5 तक किसान करें आवेदन

अमेठी के कोई भी किसान 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। 5 फरवरी तक आप आवेदन कर सकते है। अगर प्रदर्शनी की बात करें तो प्रदर्शनी का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक आयोजित हो रही है। यहां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के किसान अपनी उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शनी का प्रमुख उदेश्य है किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें सम्मानित करना।

मात्र 10 रूपए है पंजीकरण शुल्क

अमेठी उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान मात्र 10 रूपए के पंजीकरण शुल्क के साथ इस प्रदर्शनी का हिस्सा बन सकते हैं। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने की एक बड़ी पाठशाला है। उन्होंने कहा कि यहाँ किसानों को देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। विभिन्य तरीके के फूलों और पौधों की जानकारी मिलेगी।
Powered By Sangraha 9.0