दिल्ली में 25 फरवरी से लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला

03 Feb 2026 14:48:03

नई दिल्ली।पूसा कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा कृषि मेला आयोजित की गई है।यह मेला 25 से 27 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के पूसा मेला ग्राउंड में लगने जा रहा है। इस बार के मेले का मुख्य विषय 'विकसित कृषि - आत्मनिर्भर भारत' रखा गया है, जो सीधे तौर पर हमारी खेती-किसानी को आधुनिक बनाने और उसे वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की सोच को दर्शाता है।

किसान मेले की खास बात

​इस साल के मेले की सबसे खास बात यह है कि इसे 'अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष' के रूप में समर्पित किया गया है। हम सब जानते हैं कि हमारे खेतों की असली ताकत महिलाएं ही हैं, फिर भी अक्सर उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाती। इस बार मेले में महिला किसानों और युवाओं के लिए 'एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंटपर खास जोर दिया जा रहा है।

डिजिटल एग्रीकल्चर' पर फोकस

​मेले के आकर्षणों की बात करें तो यहां 'डिजिटल एग्रीकल्चर' और क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चरजैसे भारी-भरकम शब्दों को आसान भाषा में समझाया जाएगा। बदलते मौसम के साथ खेती करना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में किसानों को ऐसी फसलों के बारे में बताया जाएगा जो कम पानी या ज्यादा गर्मी में भी अच्छा उत्पादन दे सकें।


 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0