
पुणे।पुणे नगर निगम के स्थापना दिवस के अवसर पर, उद्यान एवं वृक्ष प्राधिकरण विभाग 14 से 15 फरवरी 2026 तक छत्रपति संभाजीराजे उद्यान, जंगली महाराज रोड, शिवाजीनगर, पुणे में 44वीं फल, फूल और सब्जी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी के साथ-साथ उद्यान एवं वृक्ष संरक्षण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
अनेक प्रकार के फूलों और पौधों का प्रदर्शनी
इस अवसर पर अनेक तरह के फूलों और फलों की पौधे की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। गमलों में सजावटी पत्तेदार पौधों का प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्सनी विभिन्य प्रकार के गुलाब के फूलों की वैरायटी देखने को मिलेगी। पुष्प प्रेमियों के द्वारा काला के माध्यम से फूलों से बनाए गए बस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित होगी। दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की बोन्साई पौधे, लकड़ी के शिल्प, लघु डिश गार्डन, विकर बास्केट, पुष्प ऑर्किड व्यवस्था की गई जो दर्शकों को लुभाएंगे।
अपने नर्सरी का लगा सकते है स्टॉल
सजावटी पौधों, फलों के पौधों और बागवानी सामग्री के लिए स्टॉल (10 x 10) पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ₹ 3,150 (किराया + सफाई शुल्क) के शुल्क पर आवंटित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए कोई स्टॉल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।