माल्टा उत्पादन करने में उत्तराखंड का पहला स्थान

    03-Feb-2026
Total Views |


देहरादून।माल्टा उत्पादन करने में उत्तराखंड का प्रथम स्थान है। यहां बड़े पैमाने पर बागवान माल्टा का उत्पादन करते है। हाल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया था। राज्य के पहाड़ी इलाकों में उत्पादित माल्टा की मांग देश ही नहीं बल्कि बिदेशों में भी है। उत्तराखंड माल्टा उत्पादन में देश में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहां करीब 1000 मीट्रिक टन माल्टा हर साल पैदा होता है। इसके लिए जगह-जगह माल्टा महोत्सव आयोजित होते हैं।

माल्टा के उपयुक्त मौसम

माल्टा की सफल खेती के लिए उपोष्णकटिबंधीय जलवायु सबसे उपयुक्त है, जिसमें 20से 35 डिग्री का तापमान आदर्श माना जाता है। इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है। यह फसल अत्यधिक ठंड या पाले को सहन नहीं कर पाती है। 

किस मौसम में तैयार होती है माल्टा

माल्टा के फल मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में, यानी जनवरी के मध्य से फरवरी के मध्य तक कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि, किस्म और स्थान के आधार पर, यह नवंबर से फरवरी के बीच भी पकते हैं। फल का रंग आकर्षक होने और मिठास आने पर ही इन्हें तोड़ा जाता है।